Workout कसरत करने के बाद करे 5 चीजों का सेवन Exercise करने के बाद क्या खाएं

Workout करने के बाद हमारे शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और हम आपको बता दें की जब तक आप Workout के बाद ऊर्जा के लिए कुछ ग्रहण नहीं करोगे जब तक आपको Workout करने के फायदे नहीं मिलेंगे

Workout के बाद करें इन सब का सेवन

clean diet

वर्कआउट करने के बाद क्या खाएं ?

अपने जीवन को स्वस्थ रूप से जीने के लिए लोग वर्कआउट करने जिम में जाते हैं या फिर कहीं लोग अपने घर पर ही वर्कआउट करते हैं लेकिन उनको यह नहीं पता होता है कि हमें वर्कआउट करने के बाद किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि जब तक हम पोस्टिक चीजों का सेवन नहीं करेंगे तब तक वर्कआउट का हमारे शरीर के ऊपर कोई असर नहीं देखने को मिलता

चना (Gram )

चना एक ऐसा पोषक आहार है जिसे अगर आप वर्कआउट करने के बाद ग्रहण करते हैं तो आपको इसमें अनेक प्रकार के फायदे देखने को मिलते हैं जिसमें से सबसे पहले प्रोटीन फैट्स आदि चेन्नई में देखने को मिलता है इसीलिए वर्कआउट के बाद चने का सेवन बहुत ही जरूरी है इसे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है और आप स्वस्थ रहते हैं

फल (Fruit)

फल हमारे जीवन में स्वाद के साथ-साथ बहुत अहम भूमिका निभाता है फल एक ऐसी चीज है जिसे हर व्यक्ति खाना पसंद करता है लेकिन कैसा हो अगर आप की कोई पसंदीदा चीज आपको मिल भी रही हो और उसे आपको फायदा भी मिल रहा हो तो ऐसा होता है फल में अगर आप वर्कआउट करने के बाद फल का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा फलों में आप -केला, सेब , अनार ,खजूर इन फलों का आप सेवन कर सकते हैं इनमें आपको भारी मात्रा में कैलोरीज मिलती हैं जो आपको वर्कआउट के दौरान जल्द से जल्द एनर्जी देता है

दूध (Milk)

दूध एक ऐसा पय पदार्थ है जिसे अगर आप वर्कआउट करने के बाद ग्रहण करते हैं तो आपके शरीर में अलग-अलग आवश्यकता अनुसार वह सब चीज मिलेगी जो आपके शरीर की जरूरत है जैसे कि प्रोटीन कैल्शियम फैट दूध में यह सब आपको देखने को मिलता है और अगर हम दूध की बात करें तो दूध बचपन से ही हमारा पोषक आहार रहा है हमारे माता-पिता द्वारा हमें यह बताया गया है कि दूध पीने से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी बढ़ता है लेकिन दिमाग की बात छोड़ देते हैं हम सिर्फ अभी शरीर की बात करते हैं तो आपको वर्कआउट के बाद दूध का सेवन जरूर करना है

इच्छा अनुसार अंडे (Egg )

अंडे का सेवन आप अपनी इच्छा अनुसार कर सकते हैं जिनको अंडे का सेवन करना पसंद है वह अंडे का सेवन कर सकता है क्योंकि अंडा एक ऐसा पोषण है जिसे हर कोई ग्रहण करना पसंद करता है अंडे में आपको प्रोटीन कैल्शियम और भी अनेक चीजों का मिश्रण देखने को मिलता है जो आपको वर्कआउट के दौरान होने वाले आपके शरीर में जो भी कमियां होती है उनको वह पूरा करता है इसलिए आप वर्कआउट के बाद अंडे का सेवन जरूर करें अगर आपकी इच्छा है तो

पर्याप्त विश्राम वह पानी (Adequate rest and water)

सभी का मानना यह है कि वर्कआउट के बाद आपको लगभग आधे घंटे यानी 30 मिनट का आराम जरूर करना है उसके बाद आप जो भी खाना चाहे वह खा सकते हैं और विश्राम के दौरान आपको पानी का सेवन करना है क्योंकि पानी आपके शरीर का 75% होता है आपका शरीर लगभग 75 पर्सेंट पानी से बना होता है इसलिए वर्कआउट के दौरान पानी का सेवन जरूर करें

हमें आशा है कि आपको हमारी दी हुई जानकारी अच्छी लगी होगी

Leave a comment