Best Workout Time सुबह सुबह कसरत बिल्कुल मत करना

Workout करने के लिए कोनसा समय किस के लिए सही है ?

Best Workout Time

हमें पता है कि आज की दुनिया में हर व्यक्ति के पास वक्त का बहुत अभाव है जिस कारण से वह अपनी बॉडी को मेंटेन नहीं कर पाते हैं उनको कसरत करने का सही समय नहीं मिलता है जिस कारण से वह स्वस्थ नहीं रह पाते हमारे भारत देश में लोग अपनी सेहत से ज्यादा पैसे कमाने पर ध्यान देते हैं लेकिन मेरा मानना यह है कि पैसा तो आपका बाद में भी कमाया जा सकता है लेकिन अगर एक बार शरीर बिगड़ गया तो कोई सा भी पैसा आपका शरीर वापस नहीं बन सकता इसीलिए हर व्यक्ति को कसरत करना बहुत ही जरूरी है

Workout क्यों जरूरी है

हमारी सेहत के लिए वर्कआउट क्यों जरूरी है देखिए आज की दुनिया में हर वह चीज जिसे हम भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं वह चीज आपको मिलावट के बिना मिलती ही नहीं है और इसी कारण हमारा शरीर हमारा स्वास्थ्य इन्हीं चीजों के कारण बिगड़ जाता है लेकिन व्यक्ति इन बातों के ऊपर ध्यान नहीं देता जिस कारण से उसे बाद में काफी बड़ा पछतावा होता है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पॉइंट्स की आपको वर्कआउट करना चाहिए और वर्कआउट किस समय करना चाहिए

कोई बोलता है वर्कआउट सुबह करो तो कोई बोलता है वर्कआउट शाम को करो लेकिन यह बिल्कुल गलत है

किस समय Workout करे

देखिए हर व्यक्ति अपने हिसाब से अलग-अलग टाइम डिसाइड करता है अगर आप किसी से पूछोगे कि मुझे किस टाइम पर वर्कआउट करना चाहिए तो वह वही टाइम बताया जिस टाइम पर वह खुद वर्कआउट करता है इसीलिए दूसरे की बजाय सच्चाई जानिए कि हमें वर्कआउट किस समय करना चाहिए किस समय हमें वर्कआउट करने से ज्यादा फायदा मिलता है वर्कआउट में एक रिपोर्ट तैयार की गई थी जिसमें पता चला था कि वर्कआउट दोपहर 2:00 से 6:00 के बीच में करना चाहिए अब आप लोगों को यह वक्त अजीब लग रहा होगा कि ऐसा हमने तो कोई टाइम टेबल सुनाई नहीं कि इस टाइम पर कोई वर्कआउट भी करता है लेकिन एक हेल्थ रिपोर्ट तैयार की गई थी जिसके माध्यम से मैं आपको यह जानकारी दे रहा हूं क्योंकि दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे के बीच हमारा शरीर एकदम एक्टिव रहता है अगर हम सुबह-सुबह वर्कआउट करते हैं तो हमें पहले वार्म अप करना पड़ेगा लेकिन हम दोपहर में वर्कआउट करते हैं तो हमें बिल्कुल भी वर्कआउट से पहले वार्म अप करने की जरूरत नहीं है लेकिन मैं आपको यह नहीं कहता किया आपको वर्कआउट दोपहर 2:00 बजे ही करना है या उसके बाद करना है मेरे कहने का मतलब यह है कि अगर आप दिन में वर्कआउट करते हैं तो आपको वर्कआउट का असर ज्यादा देखने को मिलेगा आपको ज्यादा जल्दी रिजल्ट मिलेगा

कौन किस टाइम पर वर्कआउट करता है

कोन किस समय किस को कसरत करे

देखिए भारत में हर व्यक्ति का टाइम टेबल अलग होता है इसी कारण से कोई व्यक्ति सुबह वर्कआउट करना पसंद करता है कोई शाम को और कोई दिन में लेकिन मैं आज आप कुछ पॉइंट्स बताने वाला हूं कि किसी व्यक्ति को किस समय वर्कआउट करना चाहिए तो चलिए विस्तार पूर्वक जानते हैं

  • अगर कोई व्यक्ति अपना खुद का बिजनेस करता है तो उसे व्यक्ति को दिन में ही वर्कआउट करना चाहिए क्योंकि अगर उसे व्यक्ति का खुद का बिजनेस है वह खुद का काम करता है तो वह कभी भी टाइम निकाल कर खुद के लिए वर्कआउट कर सकता है और मैंने आपको यह पहले ही बता दिया कि वर्कआउट का फायदा सबसे ज्यादा दिन में मिलता है
  • अब जानते हैं जॉब करने वाले व्यक्तियों के बारे में अगर कोई व्यक्ति कहीं पर सरकारी या प्राइवेट जॉब करता है और शाम को घर आता है तो उसे व्यक्ति को सुबह ही वर्कआउट कर लेना चाहिए क्योंकि अगर वह शाम को वर्कआउट करेगा तो उसके शरीर में इतनी ऊर्जा भी नहीं बची होगी जिस कारण से वह वर्कआउट कर सके दिन भर अगर कोई काम करके आता है तो वह शाम के समय अपने आप को थका हुआ महसूस करता है इस कारण से उसे सुबह ही वर्कआउट कर लेना चाहिए
  • अगर आप पढ़ाई करते हैं और विद्यार्थी के जीवन में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो आपको वर्कआउट शाम के समय करना चाहिए अब ऐसा क्यों वह इसलिए क्योंकि स्टूडेंट को सुबह-सुबह वर्कआउट बिल्कुल नहीं करना चाहिए अगर मान लो किसी स्टूडेंट के वर्कआउट करने के दौरान कहीं पर मोच आ जाती है या कोई छोटा-मोटा दर्द भी हो जाता है तो वह स्टूडेंट दिन भर लगातार एक जगह पर बैठकर पढ़ाई नहीं कर सकता इसलिए आपको वर्कआउट शाम को ही करना चाहिए
  • अब बात आती है उसे व्यक्ति की जिसको दिन में समय ही नहीं मिलता ना तो दिन में मिलता है ना शाम को ना सुबह तो मेरा मानना यह है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ एक बार वर्कआउट करते हो तभ भी आप स्वस्थ रह सकते हो और अपनी बॉडी बना सकते हो तो अगर आपको दिन में कहीं पर भी टाइम नहीं मिलता सुबह नहीं शाम को नहीं दिन में नहीं तो आपको रविवार के दिन आप अपने हिसाब से किसी भी टाइम में वर्कआउट कर सकते हैं

Leave a comment